फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुगला मोहल्ले में कूड़ेदान हुए ओवर फ्लो, फैली दुर्गंध

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। नगर परिषद चंबा के तहत आते हरदासपुरा वार्ड के मोहल्ला मुगला में कूड़ेदान ओवर फ्लो हो गया है। इस वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में स्थिति ऐसी है कि कूड़ेदान के बाहर कूड़े के ढेर लगे हैं। इससे हर तरफ दुर्गंध फैली हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस बारे वह कई बार नप चंबा से गुहार लगा चुके हैं।
विज्ञापन


मगर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि गर्मियों के दिन शुरू होने के कारण यहां दुर्गंध फैली हुई है। इससे स्थानीय लोग बीमारी की चपेट में आ सकते है। कूड़ेदान के पास फैली गंदगी को न हटाने पर स्थानीय लोगों में काफी रोष है।

स्थानीय निवासी वीरु सिंह, अनिल कुमार, सुरेश कुमार, राज कुमार, कुलदीप सिंह, अजय कुमार, सुशील कुमार, विनोद कुमार, प्रतीक कुमार, अरुण कुमार और हैप्पी कुमार का कहना है कि मुगला मोहल्ला हरदासपुरा वार्ड के तहत आता है। मगर यहां सड़क किनारे गंदगी के ढेर लगे है। कूूड़ेदान पूरा भर गया है। इसे अभी तक खाली नहीं किया गया है। उन्होंने नप चंबा से गुहार लगाई है कि जल्द कूड़ेदान को खाली करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें