फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस पास काउंटर लगाने के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा कॉलेज में मंगलवार को एसएफआई ने बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता परिसर अध्यक्ष मीनाक्षी ने की। बैठक में समस्त पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। इसमें इकाई कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मसलों को लेकर चर्चा की। साथ ही आगामी रणनीति बनाई। बैठक के दौरान कॉलेज में बस पास काउंटर लगवाने के लिए हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया। इसमें समस्त इकाई कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन


परिसर अध्यक्ष मीनाक्षी ने बताया कि कॉलेज में बस पास काउंटर नहीं है। इस कारण कॉलेज छात्र-छात्राओं को पास बनवाने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि कॉलेज छात्र-छात्राओं को बस पास बनवाने के लिए चंबा बस स्टैंड का रुख करना पड़ रहा है। इससे छात्र-छात्राओं का समय व्यर्थ हो रहा है।

परिसर अध्यक्ष मीनाक्षी ने बताया कि पिछले माह इस बारे कॉलेज प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया था। मगर आज दिन तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। परिसर सचिव शाहबाज खान ने कहा कि महाविद्यालय में अभी भी चारदीवारी का निर्माण नहीं हो पाया हैै। इस कारण कॉलेज में आउट साइडर प्रवेश कर रहे है। उन्होंने कॉलेज प्रशासन से मांग की कि जल्द कॉलेज में चारदीवारी का निर्माण करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें