फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह से बंद पड़ा है सलूणी-किलोड़ सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सलूणी (चंबा)। सलूणी से किलोड़ सड़क एक महीना बीतने के बाद बाद भी नहीं खुल पाई है। इसको लेकर ग्रामीणों ने दो दिन पहले एसडीएम सलूणी विजय कुमार धीमान को भी ज्ञापन सौंपा था। ग्रामीण मांग कर रहे हैैं कि सलूणी से किलोड़ 14 किमी सड़क जोकि एक माह से बंद पड़ी है, उसे जल्द बहाल करवाया जाए। पंचायत प्रधान सपना शर्मा, ग्रामीण मदन ठाकुर, संजीव कुमार, कुलदीप कुमार, टेक चंद, बिहारी लाल और प्यार सिंह बलदेव ने बताया कि सलूणी से किलोड़ तक सड़क के बीच में जगह-जगह भूस्खलन हुआ है।

साथ ही देवदार के पेड़ सड़क पर टूटे हैं। इसकी वजह से यातायात बाधित पड़ा है। लोनिवि को बार-बार अवगत करवाने के बाद भी यातायात बहाल नहीं हो रहा है। इसकी वजह से ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा ग्राम पंचायत खरल, सूरी और किलोड़ में रहने वाली दस हजार से ज्यादा की आबादी उपरोक्त सड़क सुविधा पर निर्भर है। इन्हें यातायात सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में कोई बीमार हो जाए तो उसे पीठ या पालकी में उठाकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाना पड़ता है। क्योंकि सड़क बंद होने से मरीज को एंबुलेंस सुविधा नहीं मिल पा रही है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से मार्ग बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें