फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंस चंबा में भाजपा समर्थित सदस्य बने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष

विज्ञापन
amarujala - फोटो : amarujala
विज्ञापन

चंबा। प्रदेश में भाजपा के सत्ता संभालने के बाद पंचायत समितियों में काबिज कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की छुट्टी होनी शुरू हो गई है। शुरुआत चंबा से हुई है। सोमवार को पंचायत समिति चंबा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित सदस्य काबिज हो गए।

विज्ञापन


मतदान में पंचायत समिति सदस्य शांति देवी पांच वोटों से जीत दर्ज कर अध्यक्ष बनी तो वहीं भाजपा समर्थित संजीव भी पांच ही मतों से जीतकर उपाध्यक्ष की कुर्सी पर विराजमान हुए। इससे पहले पंचायत समिति चंबा में कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष थे। प्रदेश में भाजपा के सत्ता में आने के बाद पंचायत समिति चंबा में बदलाव की चर्चाएं शुरू हो गई थीं।

सोमवार को उदयपुर-रिंडा पंचायत की समिति सदस्य शांति देवी को अध्यक्ष पद मिला और रूपणी-चंडी लढ़ोग के पंचायत समिति सदस्य संजीव कुमार ने उपाध्यक्ष का पद हासिल किया। अध्यक्ष पद को लेकर हुए मतदान में जहां 11 वोट शांति देवी को पड़े तो वहीं मात्र छह वोट कांग्रेस समर्थित पंचायत समिति सदस्य हेमा पुरी को मिले। एक वोट रद्द हो गया। इसी तरह उपाध्यक्ष पद के लिए 11 मत संजीव कुमार को मिले तो वहीं दूसरी तरफ पंचायत समिति सदस्य अशोक कुमार को छह मत मिले। यहां पर भी एक मत रद्द हुआ। बीते दिनों ही पंचायत समिति सदस्यों ने अध्यक्ष हेमा पुरी व अशोक मांडला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
विधायक पवन नैयर ने दी बधाई
सदर विधायक पवन नैयर ने नवनिर्वाचित पंचायत समिति अध्यक्ष शांति देवी व उपाध्यक्ष संजीव कुमार को बधाई दी है। साथ ही भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
000

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें