फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत और लोनिवि की खिंचातान से लटका सड़क मरम्मत का कार्य

विज्ञापन
road shimla - फोटो : demo pic
विज्ञापन

मोहम्मद अयूब

विज्ञापन

कियाणी (चंबा)। कियाणी से प्राथमिक पाठशाला काहलो तक चार किलोमीटर बना मार्ग पंचायत प्रबंधन और लोनिवि की आपसी खिंचतान में ही लटक कर रह गया है। पंचायत प्रबंधन जहां चार किलोमीटर बने मार्ग को लोनिवि के अधीन होने की बात कहते हुए राजस्व संबंधी दस्तावेज भी उनके पास जमा करवाने की बात कह रहा है, वहीं, दूसरी और लोनिवि के अधिकारी मार्ग पंचायत के अधीन होने की ही बात कहकर अपना पल्लू झाड़ रहे हैं। ऐसी परिस्थिति में मार्ग की खस्ताहालत होने का खामियाजा यहां गुजरने वाले राहगीरों, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को उठाना पड़ रहा है। वहीं, ग्रामीणों ने अब जिला प्रशासन से ही उक्त मार्ग किसके अधीन है, इसका पता लगाने और मार्ग की दशा को सुधारे जाने की मांग उठाई है।

गौरतलब हो कि ग्राम पंचायत कियाणी के अधीन कियाणी से लेकर प्राथमिक पाठशाला काहलो तक बना चार किलोमीटर मार्ग बदहाली पर आंसू बहा रहा है। मार्ग पर बेतहाशा गड्ढे पड़े होना ही इसका मुख्य कारण है। वर्तमान समय में सड़क पर तालाब बना रहता है। इस कारण इस रास्ते होकर प्रापा काहलो को जाने वाले स्कूली बच्चों, गांव काहलो, मिया मंड़ी, टाटरू और निचली कियाणी को जाने वाले राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण आज तक इसी असमंजस में हैं कि आखिरकार चार किलोमीटर तक बना यह मार्ग किसके अधीन हैं।
विज्ञापन


ग्रामीण मनोज शर्मा, देसराज, राजीव गुप्ता, विनोद कुमार, कुलदीप शर्मा, छोटू, विजय कुमार, अशोक, हेमंत पाल और नीरज शर्मा का कहना है कि कियाणी से राप्रा काहलो तक चार किलोमीटर बने मार्ग को पंचायत प्रबंधन लोनिवि के होने की बात कहते हैं। वहीं, लोनिवि इस मार्ग को पंचायत के अधीन होने की बात कहकर पंचायत स्तर पर इसकी मरम्मत की बात कहता है। ऐसे में पंचायत प्रबंधन और लोनिवि की आपसी खिंचतान का खामियाजा क्षेत्र की एक हजार की आबादी को उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इनसेट
कियाणी पंचायत प्रधान चंपा देवी ने बताया कि मार्ग लोनिवि के अधीन आता है। उन्होंने कहा कि पंचायत ने लोनिवि को उक्त मार्ग संबंधी राजस्व कागजात भी सौंप दिए हैं। अगर लोनिवि एक मर्तबा फिर से राजस्व संबंधी दस्तावेज लेना चाहती है तो उन्हें लोनिवि को सौंप दिया जाएगा। लोनिवि के सहायक अभियंता कुमुद उपाध्याय ने बताया कि कियाणी से लेकर प्रापा काहलो का मार्ग पंचायत के अधीन आता है। यहीं कारण है कि लोनिवि उक्त सड़क की मरम्मत का कार्य नहीं करवाया सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें