अमर उजाला ब्यूरो
उदयपुर (चंबा)। उदयपुर पंचायत के टुंडू गांव में एक महिला को सांप ने डस लिया। इससे महिला बेहोश हो गई। महिला को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार अंजू पत्नी विक्की निवासी उदयपुर खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान घास में घात लगाए सांप ने उसे डस लिया। परिजन उसे चंबा मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि महिला की हालत में काफी सुधार है।