फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएसबीटी चंबा में अब 25 रुपये में भरपेट खाना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। आईएसबीटी चंबा में अब यात्रियों को खाने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। एचआरटीसी प्रबंधन की ओर से यहां स्थित कैंटीन में राजीव थाली योजना का शुभारंभ कर दिया है। ऐसे में अब यात्रियों को बढ़िया खाना महज 25 रुपये में मिलेगा। एचआरटीसी प्रबंधन की ओर से इस तरह का प्रयास करने का मकसद यात्रियों को राहत प्रदान करना है ताकि उन्हें सस्ता खाना बस स्टैंड में ही मिल सके।
केंद्र प्रायोजित यह योजना जिला के पुराने बस स्टैंड में शुरू नहीं हो पाई थी। जिसके चलते मजबूरन यात्रियों को निजी ढाबों में महंगा भोजन करना पड़ता था। नए बस स्टैंड के उद्घाटन के बाद भी लोगों को करीब दो माह तक सुविधा नहीं मिल पाई। यहां तक कि उन्हें भोजन करने के लिए ढाबा मालिकों के मनमाने रेट का शिकार होना पड़ रहा था लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। न्यू आईएसबीटी चंबा में राजीव थाली योजना का शुभारंभ मंगलवार से हो गया है। जिसके चलते यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक वीके शर्मा ने बताया कि न्यू आईएसबीटी चंबा में राजीव थाली योजना का शुभारंभ कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अब यहां यात्रियों को 25 रुपये में बढ़िया भोजन मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें