फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय पर जरूरी सूचनाओं को कार्यालय भेजे स्कूल प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में उच्च शिक्षा विभाग ने त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उच्च शिक्षा उपनिदेशक जलालदीन ने की। बैठक में विभिन्न स्कूलों के प्रभारियों ने भाग लिया। बैठक में विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। उपनिदेशक ने स्कूल प्रभारियों से मांगी सूचनाएं समय पर न मिलने का कारण पूछा। इस इस दौरान स्कूल प्रभारियों ने बताया कि सूचनाएं कई बार इंटरनेट की सेवाएं लचर होनेे की वजह से समय पर नहीं पहुंचती। इस पर उपनिदेशक ने आगामी समय में बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान खराब रिजल्ट वाले स्कूलों से कारण सहित रिपोर्ट दो दिनों के भीतर कार्यालय जमा करवाने के निर्देश दिए। बैठक में क्वालिटी एजुकेशन मुहैया करवाने को लेकर उपनिदेशक ने बल दिया और कोताही बरतने वाले शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही। उन्होंने कहा कि त्रैमासिक बैठक से दूरी बनाने वाले 15 स्कूल प्रभारियों से जवाब तलब किया जाएगा। बैठक में अपनी हाजिरी न भरने वाले स्कूल प्रभारियों से कारण पूछा जाएगा। अनुपस्थिति पर शिक्षा उपनिदेशक कड़ा संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें