फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज भरमौर को जल्द नसीब होगा खुद का भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज भरमौर को जल्द नसीब होगा भवन
विज्ञापन

ददमा के पास स्थानीय प्रशासन ने जगह की चिह्नित
शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री कर सकते हैं भरमौर का दौरा
अमर उजाला ब्यूरो
भरमौर (चंबा)। डिग्री कॉलेज भरमौर को जल्द ही अपना भवन नसीब होने वाला है। इसके लिए प्रशासन ने ददमा के पास कॉलेज भवन निर्माण के लिए जगह का चयन किया है। पिछले दिनों भरमौर दौरे पर आए कृषि मंत्री ने स्थानीय प्रशासन को सात दिनों के भीतर कॉलेज के लिए जगह का चयन करने के निर्देश दिए थे। इसके चलते एडीएम भरमौर, लोनिवि के अधिशासी अभियंता सहित अन्य विभागीय अधिकारियों ने ददमा के पास जगह का निरीक्षण कर चिह्नित किया। जल्द ही प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर भरमौर दौरे पर आ सकते हैं। मुख्यमंत्री द्वारा ददमा के पास डिग्री कॉलेज भवन का शिलान्यास किया जाएगा। इसको लेकर प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
वर्ष 2004 में भरमौर में डिग्री कॉलेज खोला गया था। तब से यह कॉलेज उपमंडलाधिकारी के पुराने भवन में चलाया जा रहा है। कॉलेज में छात्र-छात्राओं की संख्या में हर वर्ष इजाफा हो रहा है। इसके कारण उपमंडलाधिकारी भवन के कमरे छात्रों के लिए छोटे पड़ रहे हैं। मौजूदा समय में कॉलेज में 350 छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। छात्रों की समस्या को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने कॉलेज भवन के लिए नई जगह का चयन किया है। जहां पर छात्रों की सुविधा के लिए जल्द ही नया भवन बनाया जाएगा। पहले विकास खंड कार्यालय व उपमंडलाधिकारी भवन को डिस्मेंटल कर कॉलेज भवन बनाने का प्रस्ताव था। लेकिन कोई भी ठेकेदार इस कार्य को करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहा था। इसके कारण प्रशासन को नई जगह का चयन करना पड़ा। अब ददमा के पास ही कॉलेज का नया भवन बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम पीपी सिंह ने बताया कि ददमा के पास कॉलेज भवन को लेकर जगह का चयन किया गया है। भवन निर्माण को लेकर औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें