फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड काे मिले दस नए स्ट्रेचर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में चंबा के इमरजेंसी वार्ड में मरीजों की सहूलियत के लिए दस नए स्टरेचर दिए गए हैं। इससे अब मरीजों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने में परेशानी नहीं आएगी। इमरजेंसी वार्ड में जो स्ट्रेचर रखे थे। उनमें से ज्यादातर की हालत खस्ता हो चुकी थी। इसके चलते तीमारदारों को मरीजों को इमरजेंसी वार्ड से अन्य वार्डों और टेस्ट के लिए लैब तक पहुंचाने में परेशानी होती है। इस समस्या के बारे में तीमारदार कई बार मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को भी अवगत करवा चुके हैं। मरीजों की समस्या को ध्यान में रखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने दस नए स्ट्रेचरों का ऑर्डर दिया था। यह सोमवार को अस्पताल में पहुंच गए। इन स्ट्रेचरों को मरीजों की सहूलियत के लिए इमरजेंसी वार्ड में रखा गया है। अब तीमारदारों को अपने मरीजों को एक स्थान से दूसरे स्थान में ले जाने में परेशानी नहीं होगी। तीमारदार सुनील कुमार, चंद राम, राकेश कुमार, सुुरेंद्र, मान सिंह, टेक चंद, योगराज, कमल कुमार और मनीष कुमार ने नए स्ट्रेचर रखने के लिए अस्पताल प्रबंधन का आभार जताया है।
विज्ञापन


भविष्य में बढ़ेगी स्टरेचरों की संख्या : डॉ अनिल ओहरी
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनिल ओहरी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में दस नए स्ट्रेचर रखे गए हैं। इससे मरीजों को इमरजेंसी वार्ड से अन्य स्थान में ले जाने में कोई परेशानी नहीं आएगी। भविष्य में स्ट्रेचरों की संख्या में बढ़ोत्तरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें