फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 उपभोक्ताओं के उखड़ेंगे बिजली मीटर

विज्ञापन
electricity demo pic - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। विद्युत बोर्ड चंबा 18 डिफॉल्टर उपभोक्ताओं के बिजली के मीटर उखाड़ने जा रहा है। इन उपभोक्ताओं ने लंबे समय से बिजली का बिल नहीं भरा है। बोर्ड को डिफॉल्टर उपभोक्ताओं से 50000 रुपये बकाया है। इसे देने में उपभोक्ता आनाकानी कर रहे हैं। हालांकि उपभोक्ताओं को लंबित बिल जमा करवाने के लिए बोर्ड ने कई मौके दिए। एक माह पहले उपभोक्ताओं के अस्थायी तौर पर बिजली कनेक्शन काट दिए गए थे। इस दौरान उपभोक्ताओं को लंबित बिल जमा करवाने के लिए 15 दिनों का समय दिया गया। मगर उपभोक्ताओं ने इसके बाद भी बिल जमा नहीं करवाए। इसके चलते बोर्ड ने डिफॉल्टर उपभोक्ताओं के बिजली मीटर उखाड़ने का निर्णय लिया है। इसके बाद उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन लेने के लिए दोबारा से सारी औपचारिकताएं पूरी करनी होगी। इसके अलावा बिजली बोर्ड ने 70 अन्य डिफॉल्टर उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए हैं। इनसे बोर्ड का 3.18 लाख रुपये बकाया लेना है। इसके चलते इन उपभोक्ताओं के अस्थायी तौर पर बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं। बिजली कनेक्शन कटने के बाद डिफॉल्टर उपभोक्ताओं को लंबित बिल जमा करवाना होगा। अन्यथा उनके भी बिजली मीटर भी उखाड़ दिए जाएंगे। बकाया राशि जमा करवाने के लिए नोटिस के जरिये उपभोक्ताओं को 10 दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन


बिल नहीं चुकाने पर बोर्ड ने की कार्रवाई : हरिंद्र सिंह
सहायक अभियंता हरिंद्र सिंह ने बताया कि 18 डिफॉल्टर उपभोक्ताओं के स्थायी तौर पर बिजली मीटर उखाड़े जा रहे हैं। जबकि 70 उपभोक्ताओं के अस्थायी तौर पर बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं। इन उपभोक्ताओं ने लंबे समय से बिजली का बिल जमा नहीं करवाया है। इसके चलते बोर्ड यह कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें