फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगौड़ा अपराधी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

Tue, 23 Feb 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ (चंबा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी के मामले में भगौड़े अपराधी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को दो दिन का रिमांड पूरा होने के बाद अपराधी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला सुनाया गया है।
विज्ञापन


डीएसपी वीर बहादुर ने न्यायिक हिरासत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अपराधी पर दूसरे थानों में भी मामले दर्ज हैं और उसकी गिरफ्तारी के बाद कई चोरियों के राज खुलने की संभावना है। गौरतलब है कि भगौड़ा रमेश कुमार पुत्र राजू निवासी गांव रोड़ी पर वर्ष 2007 में सुल्तानपुर में चोरी का मामला दर्ज हुआ था। उस समय मामले की सुनवाई के दौरान रमेश कुमार भाग गया था और उसके बाद पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा।

 पिछले दिनों पुलिस को सूचना मिली थी कि रमेश कुमार मंडी के जोगिंद्रनगर में छिपा हुआ है। पुलिस ने वहां दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। रमेश कुमार को सोमवार को चंबा की अदालत में पेश किया गया। जहां न्यायाधीश ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए।
विज्ञापन


मंगलवार को रिमांड की अवधि खत्म होने के बाद दोबारा उसे न्यायालय में पेश किया गया था। उधर, डीएसपी वीर बहादुर का कहना है कि पुलिस रमेश कुमार से कड़ी पूछताछ कर रही है और उसने चंबा में हुई कई दूसरी चोरियों के राज भी उगले हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें