फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जिले के 135 गांवों में अंधेरा, दो मार्गों पर आवाजाही ठप

Wed, 18 Mar 2026 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के कारण ठप हो गए 32 बिजली ट्रांसफार्मर, बोर्ड ने पांच किए बहाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

चंबा। बीते कुछ दिनों से जारी बारिश और बर्फबारी के कारण जिले के 135 गांवों में अंधेरा पसर गया है। दो मार्गाें पर वाहनों की आवाजाही थम गई है।
राहत की बात है कि करीब 26 घंटे बाद वाहनों की आवाजाही चंबा-भरमौर नेशनल हाईवे पर बहाल हुई। लाहल के समीप पहाड़ी से भारी-भरकम चट्टानें गिरने से हाईवे बंद था। बुधवार को करीब ढाई बजे यह मार्ग बहाल हुआ।

दोपहर करीब 12 बजे के बाद शुरू हुई बारिश से सलूणी क्षेत्र का संपर्क मार्ग बंद हो गया। चंबा-पांगी वाया साच मार्ग पहले से ही बंद है। दूसरी तरफ बारिश के कारण 32 ट्रांसफार्मर दोपहर के समय ठप हो गए। इनमें पांच ट्रांसफार्मरों को बहाल कर दिया है। करीब 25 गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है। 27 ट्रांसफार्मर अभी भी बंद हैं।
विज्ञापन



ऊंचे इलाकों का रुख न करें लोग

प्रशासन की ओर से सोमवार से लेकर वीरवार तक अलर्ट जारी किया है। इनमें वीरवार को ऑरेंज अलर्ट बताया गया है। बहरहाल, प्रशासन ने लोगों से आह्वान किया है कि भारी बारिश और बर्फबारी के दौरान से ऊंचे इलाकों का रुख न करें। सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।
विज्ञापन



उपायुक्त मुकेश रेपसवाल का कहना है कि जिला में बारिश और बर्फबारी हो रही है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें। वीरवार को मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें