फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच वर्षीय मासूम समेत 124 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। ब्लॉक किहार के एक गांव से पांच वर्षीय मासूम बच्ची समेत जिले में शुक्रवार को 124 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। संक्रमितों को स्वास्थ्य महकमे ने स्थिति अनुसार आइसोलेट कर दिया है। जिले में अब तक कोरोना संक्रमण की चपेट 8770 लोग आ चुके हैं। वहीं, वर्तमान में 2007 लोग उपचाराधीन हैं। जबकि, 6656 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को रैट में भेजे गए 853 सैंपलों में से 788 की रिपोर्ट निगेटिव जबकि, 65 की पॉजिटिव रही। वहीं, वीरवार को आरटीपीसीआर लैब में पेंडिंग 139 सैंपलों में से 109 सैंपल निगेटिव, 23 पॉजिटिव और सात सैंपल रिजेक्ट हुए हैं। वीरवार को जांच के लिए भेजे गए 313 सैंपलों में से 269 सैंपल निगेटिव, 8 सैंपल रिजेक्ट और 36 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। कोरोना संक्रमित लोगों में किहार ब्लॉक के एक गांव की पांच वर्षीय बच्ची सहित दस लोग संक्रमित पाए गए।
वहीं, डांड, देहरा, टिकरीगढ़, खुशनगरी, चुराह, भंजराडू, डोडा, बाथरी, सिहुंता, जोलना, रूपणी, शेरपुर, बाथरी, बैरागढ़, डलहौजी, साच, सांबरा, सरोल, मेडिकल कॉलेज चंबा का कर्मी, मसरूंड, गोली, कुगति, चेक प्वाइंट दुर्गेठी, जसौरगढ़, सुराड़ा, शहरचीनी, धड़ोग, मुगला, रामगढ़, भगोली, भूनाड़, भांदल, किलोड़, चुवाड़ी, परछोड़, धुलाड़ा, बैरागढ़, सिहुंता, कुंड्डी, ककिरा, काली, घटासनी, भटियात, परछोड़ और देहरोग के रहने वाले हैं। कहा कि जिले में 308 लोग स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 124 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें