फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक टैक्सी का किराया होगा कम

विज्ञापन
demo pic - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। उपायुक्त हरिकेश मीणा ने सोमवार को आयोजित मंडे मीटिंग की अध्यक्षता की। इस दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक पथ परिवहन निगम को निर्देश दिए कि चंबा शहर में चल रही निगम की इलेक्ट्रिक टैक्सी के किराए को 10 रुपये से कम किया जाए ताकि अधिक यात्री इसका लाभ उठा सकें।

मेडिकल कॉलेज अस्पताल से पक्काटाला मार्ग पर नालियों के ऊपर हुए अतिक्रमण को लेकर नगर परिषद अधिकारी ने उपायुक्त को अवगत किया कि अतिक्रमण करने वाले 10 व्यक्तियों को चिन्हित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें नोटिस देने की प्रक्रिया जारी है। उपायुक्त ने कहा कि इस प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जाए। उपायुक्त ने कहा कि हरदासपुर चौक पर भी जीरो प्वाइंट की तरह एक सर्किल बनाया जाए ताकि न केवल वाहनों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित हो बल्कि सड़कों पर पैदल चलने वालों को भी दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि नवोदय स्कूल परिसर के समीप जगह को खेल मैदान के तौर पर विकसित करने की प्रक्रिया शुरू की जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें