फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कियाणी बस स्टैंड में छह महीने से हैंडपंप खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
कियाणी (चंबा)। कियाणी बस स्टैंड में छह महीने से हैंडपंप खराब पड़ा है। मगर आईपीएच विभाग विभाग ने अभी तक इसे दुरुस्त नहीं किया है। इस कारण स्थानीय लोगों को पीने के लिए साफ पानी नहीं मिल रहा है। लोगों ने बताया कि यहां के घरों में जो पेयजल कनेक्शन हैं। उसमें नाले से पानी की आपूर्ति दी जा रही है। जोकि ज्यादातर मटमैला आता है। इसी कारणवश ग्रामीण नलों में आने वाले पानी का इस्तेमाल पीने की बजाए अन्य कार्यों में करते हैं। जबकि पीने के लिए हैंडपंप का पानी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन छह माह से हैडपंप खराब पड़ा है। इसे ठीक करने में विभाग कोई कदम नहीं उठा रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीण हैंडपंप ठीक करवाने को लेकर कई बार संबंधित विभाग के अधिकारी को भी बोल चुके हैं। लेकिन बोलने के बाद भी हैंडपंप को ठीक नहीं किया जा सका है। ग्रामीण सोमदत्त, नरेश, पंकज, अंकुर, नर सिंह, जोगिंद्र, कमल और बलदेव ने बताया कि उपरोक्त हैंडपंप खराब होने से ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने आईपीएच विभाग के अधिशाषी अभियंता से गुहार लगाई है कि खराब पड़े हैंडपंप को जल्द ठीक करवाया जाए। जिससे लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें