फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारूंई गांव में भूस्खलन की जद में आया मकान, मकान में पड़ी दरारें

विज्ञापन
विज्ञापन
धारूंई गांव में भूस्खलन की जद में आया मकान, पड़ीं दरारें
विज्ञापन

प्रभावित परिवार और बच्चों ने पड़ोसियों के घर में ली पनाह
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। पुखरी पंचायत के धारूंई गांव में एक मकान भूस्खलन की चपेट में आ गया। मकान में दरारें आ गई है। इस कारण रात को परिवार के सदस्यों को पड़ोसियों के यहां शरण लेनी पड़ी। मकान में काफी दरारें आ गई है, मकान कभी भी ध्वस्त हो सकता है। धारूई गांव में वीरवार देर रात चमन भारद्वाज पुत्र मोहनी भारद्वाज गांव धारूंई पंचायत पुखरी अपने दो बच्चों समेत परिवार के साथ था। इस दौरान देर रात अचानक भूस्खलन का मलबा उसके मकान पर आ गया। मलबा गिरने के बाद मकान में काफी दरारें आ गई। चमन ने देर रात परिवार के साथ मकान से जरुरी सामान को उठाया तथा पड़ोसियों के मकान में रात गुजारी। चमन के एक मंजिला मकान , रसोई और शौचालय हर जगह दरारें आ गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पंचायत प्रधान गोपाल की सूचना पर नायब तहसीलदार पुखरी लक्ष्मण सिंह ने पटवारी और कानूनगो की टीम के साथ मुआयना किया तथा नुकसान की रिपोर्ट बनाई। चमन ने बताया कि उसके मकान के साथ लगती ढांक से मलबा अचानक भारी बारिश के कारण देर रात उसके मकान पर आ गिरा, जिससे पूरे मकान में दरारें आ गई है। नायब तहसीलदार पुखरी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मकान में भूस्खलन से हुए नुकसान के बारे में टीम के साथ शुक्रवार को जाकर जायजा लिया गया। इस बारे में नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें