फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांगी की 16 पंचायतों में दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप

विज्ञापन
light in school - फोटो : demo pic
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी के अधीन आने वाली 16 पंचायतों में दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है। विगत दिनों हुई भारी बारिश के बाद हिम ऊर्जा का पावर हाउस ठप होने के कारण लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। मजबूरी में लोगों को मिट्टी तेल के दीये जलाकर ही रातें गुजारनी पड़ रही है। वहीं, दो दिनों से बिजली की सप्लाई के सुचारु न होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पांगीवासियों ने प्रशासन से मांग की कि प्राथमिकता के आधार पर बिजली की समस्या का समाधान करवाया जाए। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।

गौरतलब हो कि दुर्गम क्षेत्र पांगी पहले ही वर्ष के छह माह देश-दुनिया से कटा रहता है। ऐसे में इस मर्तबा बरसात के दौरान भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को मूसलाधार बारिश से पांगी स्थित हिम ऊर्जा का पावर हाउस बंद हो गया है। इसका खामियाजा पांगी की 25 हजार की आबादी को उठाना पड़ रहा है। पांगीवासियों ने प्राथमिकता के आधार पर समस्या का समाधान करवाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय निवासी वीर सिंह, जगतार सिंह, दिलीप सिंह, सुरेंद्र कुमार, कपिल कुमार, संजीव कुमार, नारायण सिंह, दलीप कुमार, हरीश कुमार, कमलेेश कुमार और नरेश कुमार का कहना है कि बिजली के गुल होने से गृहिणियों को दोपहर के समय ही खाना बनाना पड़ रहा है। इसके अलावा स्कूली बच्चों को होम वर्क निपटाने में भी परेशानियां पेश आ रही हैं। पांगी की स्वयंसेवी संगठन सेवा संस्था अध्यक्ष हरीश शर्मा और ग्राम पंचायत कुमार के युवक मंडल परमार के अध्यक्ष देसराज ने मुख्यमंत्री से इस गंभीर समस्या का समाधान करवाने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें