फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवरेज कनेक्शन न लेने पर शिकंजा कसेगी नप

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा।
चंबा शहर में सीवरेज का कनेक्शन न लेने वालों पर नगर परिषद कड़ी कार्रवाई करने जा रही है। नगर परिषद के पास दर्जन भर ऐसी शिकायतें आई हैं कि खुले में सीवरेज बह रहा है। लोगों ने बताया है कि खुले में सीवरेज बहने से काफी दिक्कतें पेश आ रही हैं।

इस पर नगर परिषद भी तफ्तीश करने में जुट गई है। शिकायतें सही पाई गईं तो फिर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर परिषद चंबा के 11 वार्डों हरदासपुरा, चौगान, सपड़ी, चौंतड़ा, जनसाली, हटनाला, कसाकड़ा, सुल्तानपुर, मुगला, धड़ोग और सुराड़ा के विभिन्न मोहल्लों में अधिकांश लोगों ने सीवरेज कनेक्शन नहीं लिए हैं। इस कारण लोगों ने सीवरेज की पाइपें नालियों में खुली ही छोड़ दी हैं। इससे अन्य लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। नगर परिषद चंबा ने शहरवासियों को बार-बार सीवरेज का कनेक्शन लिए जाने बारे आगाह किया था। अभी भी लोग सीवरेज कनेक्शन नहीं ले रहे हैं। इस कारण अब जांच पड़ताल के बाद नगर परिषद कड़ी कार्रवाई करने जा रही है।
विज्ञापन

सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग के सहायक अभियंता केवल कृष्ण ने बताया कि शहर में दो हजार शहरवासियों द्वारा ही सीवरेज के कनेक्शन लिए गए हैं। सीवरेज के कनेक्शन न लेने वालों पर कार्रवाई करने का जिम्मा नप चंबा का ही रहता है।
....
20 हजार की आबादी पर महज दो हजार सीवरेज कनेक्शन
चंबा शहर में 19933 हजार की आबादी रहती है। इसमें से मात्र दो हजार लोगों ने ही सीवरेज के कनेक्शन लिए हैं। शहर के लोगों की ओर से सीवरेज के कनेक्शन न लिया जाना चंबा की सुंदरता पर दाग लगाने का ही काम कर रहा है।
विज्ञापन

....
शिकायतें सही पाए जाने पर कार्रवाई : अतुल महाजन
सेनेटरी इंस्पेक्टर अतुल महाजन ने बताया कि सीवरेज का कनेक्शन लेना हरेक शहरवासी के लिए जरूरी है। सीवरेज का कनेक्शन शहरवासियों द्वारा न लिए जाने बारे उनके पास शिकायतें पहुंची है। जल्द ही इन शिकायतों पर तफ्तीश की जाएगी। साथ ही जिन लोगों ने सीवरेज के कनेक्शन नहीं लिए है उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
0000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें