फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई स्कूल कुगति और सढ़ली में मुख्याध्यापक और अध्यापक नदारद

विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर(चंबा)। हाई स्कूल कुगति, सढ़ली और मिडल स्कूल हड़सर के औचक निरीक्षण पर एडीएम भरमौर शुक्रवार को पहुंचे। हाई स्कूल कुगति और सढ़ली में मुख्याध्यापक और अध्यापक नदारद पाए गए। मिडल स्कूल हड़सर में एक अध्यापक कार्यशाला के चलते विद्यालय में अनुपस्थित पाया गया। कुगति और सढ़ली से नदारद मुख्याध्यापकों और अध्यापकों को भरमौर मुख्यालय में पहुंच कर ज्वाइन करने के निर्देश एडीएम भरमौर ने जारी किए हैं। एडीएम पृथीपाल सिंह ने उन्हें नोटिस जारी कर अपनी स्थिति स्पष्ट करने की भी बात कही है।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि सरकारी स्कूलों से स्कूल स्टाफ के नदारद रहने का चिलसिला बदस्तूर जारी है। हालांकि, बीते कुछ समय पूर्व एडीएम भरमौर द्वारा मौसम के करवट बदलते देख विभिन्न विभागीय कार्यालय अध्यक्षों को समयानुसार अपने-अपने कार्यालयों में मौजूद रहने बारे निर्देश जारी किए गए थे। बावजूद इसके वास्तुस्थिति विपरित ही नजर आ रही है। एडीएम भरमौर द्वारा हाई स्कूल कुगति और सढ़ली में किए गए औचक निरीक्षण के दौरान मुख्याध्यापक और अध्यापक नदारद पाए गए। वहीं, सूत्र खुलासा कहते हैं कि एडीएम भरमौर के पास शिकायतें पहुंची हैं कि कई स्कूलों के मुखिया व अध्यापक नदारद रहते हैं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर एडीएम भरमौर ने स्कूलों में दबिश दी। वहीं, कुगति हाई स्कूल में अध्यापक के नदारद रहने पर पाया गया कि अध्यापक विभागीय कार्यशाला में होने के चलते विद्यालय में नहीं पहुंच पाए हैं। सूत्र खुलासा करते हैं कि कुगति हाई स्कूल से मुख्याध्यापक चार नवंबर और विद्यालय से टीजीटी अध्यापक 13 नवंबर से नदारद हैं। इसके अलावा सढ़ली हाई स्कूल से 13 नवंबर से गायब चले हुए हैं।
एडीएम भरमौर पृथीपाल सिंह ने बताया कि हाई स्कूल कुगति और सढ़ली में मुख्याध्यापक और अध्यापक नदारद पाए गए हैं। बहरहाल, मुख्याध्यापकों को भरमौर मुख्यालय में आकर ज्वाइन करने और इस बारे अपना पक्ष रखने बारे निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें