Coronavirus economic impact concept image
- फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
चंबा। जिले में मंगलवार को 109 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें पचास प्रतिशत संक्रमित बीस वर्ष की कम आयु वाले युवा हैं। ये युवा छतराड़ी, कूंर, दियोला और पियुरा क्षेत्र से संबंधित हैं। इसके अलावा जिले के अन्य इलाकों में भी लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया है। संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार की जा रही है। संपर्क में आए लोगों के भी सैंपल लेकर कोरोना जांच की जाएगी।
जिले में अब कोरोना के सक्रिय मामले 582 पहुंच गए हैं। यह आंकड़ा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। दो दिन में चंबा में कोरोना के मामले सौ से अधिक संख्या में सामने आए हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने जिले भर में 1649 लोगों के सैंपल लेकर रैपिड एंटीजन किट के जरिये कोरोना जांच की। इनमें 68 लोग कोरोना संक्रमित निकले। जबकि, आठ अगस्त को आरटीपीसी और में जांच के लिए भेजे गए सैंपलों में से 16 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सोमवार को लिए गए सैंपलों में 25 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कपिल शर्मा ने बताया कि जिले में मंगलवार को 109 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन सभी को होमआइसोलेट किया गया है।