फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बिना परमिट लगाईं 10 रेहड़ियां हटाईं, दो का जब्त किया सामान

Thu, 23 Apr 2026 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
बिना परमिट के सजी रेहड़ियों को हटाते नगर परिषद के कर्मचारी: संवाद
विज्ञापन
शहर में नगर परिषद की टीम की कार्रवाई से मचा हड़कंप
विज्ञापन

मेन चौक से कसाकड़ा तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
विरोध के बावजूद जारी रही कार्रवाई, अब रोज होगी निगरानी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद और पुलिस की टीम ने वीरवार को लगातार दूसरे दिन भी अभियान चलाया। इस दौरान बिना परमिट रेहड़ियां लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
मेन चौक से कसाकड़ा तक चलाए अभियान में टीम ने मौके से 10 रेहड़ियों को हटाया जबकि नियमों का उल्लंघन करने पर 2 रेहड़ियों का सामान सहित जब्त कर लिया। बीते बुधवार को चार रेहड़ियां हटाई थीं और एक जब्त कर ली थी। अचानक हुई कार्रवाई से बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई रेहड़ी धारकों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए सामान न उठाने की गुहार लगाई लेकिन नगर परिषद की टीम पूरी तैयारी के साथ पहुंची थी और नियमों के अनुसार कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानों पर हल्का विरोध भी देखने को मिला लेकिन टीम ने सख्ती दिखाते हुए सभी अवैध कब्जों को हटाया। नगर परिषद के अनुसार सार्वजनिक स्थानों पर बिना अनुमति किसी भी प्रकार का अतिक्रमण स्वीकार नहीं किया जाएगा। नगर परिषद की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने साफ कहा कि शहर में बिना परमिट रेहड़ी लगाने की अनुमति किसी भी सूरत में नहीं दी जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि नियम तोड़ने वालों पर न केवल जुर्माना लगाया जाएगा, बल्कि सामान जब्त करने की कार्रवाई भी आगे जारी रहेगी। बताया कि पहले भी दो दिनों तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था लेकिन कुछ समय बाद स्थिति फिर से वैसी ही हो गई। इसी को देखते हुए अब नप ने निगरानी व्यवस्था और कड़ी कर दी है। रोजाना बाजार क्षेत्रों का निरीक्षण किया जाएगा। इस सख्त कार्रवाई के बाद अवैध रेहड़ी संचालकों में दहशत का माहौल है। नप का दावा है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें