फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: स्वास्थ्य खंड चूड़ी में भरे जाएंगे आशा कार्यकर्ताओं के 10 पद

Thu, 06 Nov 2025 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। स्वास्थ्य खंड चूड़ी के अधीन आने वाली 10 पंचायतों में आशा कार्यकर्ताओं के 10 पद भरे जाएंगे। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रतीक चंद्रा ने बताया कि इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर निर्धारित की गई।
विज्ञापन

इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय चूड़ी में शाम 5:00 बजे से पहले आवेदन पत्र जमा करवाना सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया के तहत ग्राम पंचायत धिमला के धरेड़ी, ब्रेही के सदून, बलौथ के कलौंस, गान के संकरैना, फागड़ी के बंगोटू, चड़ी के सुंधेल, अठलुई के सलोली, लुड्डू के कठन्ना और सराहन के घटरेड व खुंदेल के आल्मी वार्डों में आशा वर्कर के रिक्त पदों को भरा जाएगा।
डॉ. प्रतीक चंद्रा ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं के पदों के लिए आवेदन करने वाला आवेदक संबंधित वार्ड व पंचायत की स्थायी निवासी हो और शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास होना अनिवार्य है। शादीशुदा, विधवा तलाकशुदा या अलग से रह रही महिला को वरीयता दी जाएगी, जिनकी आयु सीमा 25 से 45 निर्धारित की गई है। साथ में आवेदनकर्ता स्थानीय भाषा में निपुण हो।
विज्ञापन

आवेदक सादे कागज पर अपने राशन कार्ड, आठवीं और दसवीं के प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र व दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ आवेदन कर सकते हैं। आवदेन करने के उपरांत दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें