फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal : एसजेवीएनएल और एनएचपीसी की चार बिजली परियोजनाएं हिमाचल को सौंपने की केंद्र ने दी सैद्धांतिक मंजूरी

Fri, 23 May 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

एनएचपीसी की डुगर परियोजना के साथ एसजेवीएनएल के लुहरी, सुन्नी और धौलासिद्ध बिजली प्रोजेक्ट जल्द हिमाचल सरकार के अधीन होंगी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री खट्टर को पुष्प गुच्छ भेंट करते हुए सीएम सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने एसजेवीएनएल और एनएचपीसी की चार बिजली परियोजनाएं हिमाचल को सौंपने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। एनएचपीसी की डुगर परियोजना के साथ एसजेवीएनएल के लुहरी, सुन्नी और धौलासिद्ध बिजली प्रोजेक्ट जल्द हिमाचल सरकार के अधीन होंगी। इन परियोजनाओं की लागत का मूल्यांकन किया जा रहा है। वीरवार को नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय उपक्रमों की चार परियोजनाओं को हिमाचल को देने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी देने के लिए आभार जताया।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री खट्टर से भेंट कर हिमाचल के हितों से जुड़े कई अहम मुद्दे उठाए। उन्होंने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) और केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (सीपीएसयू) की ओर से संचालित जलविद्युत परियोजनाओं में राज्य की मुफ्त बिजली में हिस्सेदारी बढ़ाने का आग्रह किया। खासकर उन परियोजनाओं में जहां लागत पहले ही वसूल की जा चुकी है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है, लेकिन इसके वाजिब अधिकारों की भी रक्षा की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि हालांकि सार्वजनिक क्षेत्र और केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों का जल विद्युत उत्पादन के माध्यम से विस्तार हो चुका है, लेकिन हिमाचल को इसका जायज हक नहीं मिला है। उन्होंने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) से बकाया राशि जारी करने का भी अनुरोध किया। उन्होंने बीबीएमबी में हिमाचल से एक स्थायी सदस्य नियुक्त करने की आवश्यकता पर बल दिया। मुख्यमंत्री ने बैरा-स्यूल परियोजना को हिमाचल को सौंपने की लंबित मांग पर भी चर्चा की। इसका निर्माण साल 1980-81 में किया गया था।
विज्ञापन

जाठिया देवी टाउनशिप के लिए मांगा पैसा
मुख्यमंत्री ने जाठिया देवी टाउनशिप के विकास के लिए केंद्रीय निधि की भी मांग की। शहरी विकास विभाग के तहत चल रही विभिन्न परियोजनाओं पर मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री खट्टर के साथ विचार-विमर्श किया। खट्टर ने मुख्यमंत्री को केंद्र से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें