फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला परिषद उम्मीदवार चुनावी व्यय में पारदर्शिता सुनिश्चित करें : गौरव चौधरी

Wed, 20 May 2026 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
जिला परिषद बिलासपुर के  उम्मीदवारों  के प्रतिनिधि एसडीएम कार्यालय घुमारवीं में जानकारी लेते हुए
विज्ञापन
उम्मीदवारों को चुनावी खर्च संबंधी दिशा-निर्देशों की दी जानकारी
विज्ञापन

जिला परिषद प्रत्याशियों को सीईआरएस ऐप, चुनावी खर्च रजिस्टर की दी विस्तृत जानकारी


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं( बिलासपुर)। एसडीएम एवं निर्वाचन अधिकारी जिला परिषद घुमारवीं उपमंडल गौरव चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को घुमारवीं उपमंडल के तहत आने वाले जिला परिषद बिलासपुर के वार्ड नंबर 1, 2, 3 और 4 के उम्मीदवारों उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई, जिसका मुख्य उद्देश्य जिला परिषद चुनावों के दौरान चुनावी खर्च से संबंधित नियमों, पारदर्शिता और राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी प्रदान करना रहा।
विज्ञापन

बैठक के दौरान एसडीएम गौरव चौधरी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार जिला परिषद के प्रत्येक उम्मीदवार को चुनाव प्रचार के दौरान अधिकतम एक लाख रुपये तक खर्च करने की अनुमति प्रदान की गई है। ऐसे में चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाए रखने के लिए प्रत्येक उम्मीदवार को अपने चुनावी खर्च का संपूर्ण और सही रिकॉर्ड रखना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों की ओर से किए जाने वाले प्रत्येक खर्च, जैसा कि पोस्टर, बैनर, रैली, जनसभाएं, वाहन, प्रचार सामग्री, विज्ञापन और अन्य चुनावी गतिविधियों का दैनिक लेखा-जोखा निर्धारित रजिस्टर में दर्ज किया जाना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त सभी उम्मीदवारों को चुनाव समाप्त होने के 30 दिनों के भीतर अपने अंतिम चुनावी व्यय का पूरा विवरण ऑनलाइन माध्यम से जमा करवाना होगा। गौरव चौधरी ने बताया कि उम्मीदवारों को चुनावी व्यय रिपोर्ट कंडिडेट एक्सपेंडिचर रिपोर्टिंग सिस्टम (सीईआरएस) ऐप के माध्यम से अपलोड करनी होगी। यह रिपोर्ट राज्य निर्वाचन आयोग के पोर्टल के साथ-साथ संबंधित आरओ के पोर्टल डीपीएमआईएस पर भी प्रदर्शित होनी चाहिए ताकि चुनावी खर्च की निगरानी पारदर्शी तरीके से की जा सके। बैठक में उपस्थित सभी उम्मीदवारों को सीईआरएस ऐप इंस्टॉल करवाने की प्रक्रिया भी समझाई गई और ऐप के उपयोग, लॉगिन प्रक्रिया, दैनिक खर्च दर्ज करने, बिल एवं रसीदें अपलोड करने तथा अंतिम रिपोर्ट प्रस्तुत करने के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें