फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निपथ भर्ती योजना के विरोध में युवा कांग्रेस ने दिया धरना

विज्ञापन
बिलासपुर के कॉलेज चौक पर धरना प्रदर्श करते युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता।संवाद - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। सेना भर्ती की नई योजना अग्निपथ के खिलाफ युवा कांग्रेस ने सोमवार को बिलासपुर शहर में हुंकार भरी। युकां कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी कर कॉलेज चौक और उपायुक्त कार्यलय के बाहर धरना दिया। प्रदर्शन की अगुवाई युकां जिलाध्यक्ष आशीष ठाकुर ने की।
विज्ञापन

युवाओं ने सबसे पहले कॉलेज चौक पर धरना दिया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इसके बाद उपायुक्त कार्यालय के बाहर करीब दो घंटे के लिए युवा धरने पर बैठे रहे। इस मौके आशीष ठाकुर ने कहा कि अग्निपथ योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। सरकार भारतीय सेना को ठेकेदारों के हवाले करने जा रही है। इससे देश की सुरक्षा को बड़ा खतरा है।
प्रदेश महासचिव अंकुश ठाकुर ने कहा कि दो साल पहले युवाओं की सेना में भर्ती के लिए ग्राउंड और मेडिकल टेस्ट हुआ, लेकिन अब उस भर्ती की लिखित परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। युवा पिछले दो साल से परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए है उनके साथ यह बहुत बड़ा धोखा हुआ है। इस मौके पर युकां महासचिव पंकज ठाकुर, कमल किशोर, सदर युकां अध्यक्ष वीरेंद्र संधू, शहरी युवा कांग्रेस अध्यक्ष वसीम मूसा, महासचिव रितिक सोनी, रजत ठाकुर सहीत अन्य युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें