फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें युवा

विज्ञापन
शिवा कॉलेज ऑफ एजुकेशन घुमारवीं में पड़ोस युवा संसद में मौजूद युवा और अन्य। स्रोत: माई भारत टीम
विज्ञापन
शिवा कॉलेज में पड़ोस युवा संसद में युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव बताए, नशामुक्त भारत की दिलाई शपथ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। युवाओं को नशे से दूर रखने और समाज में नशामुक्त जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को शिवा कॉलेज ऑफ एजुकेशन घुमारवीं में पड़ोस युवा संसद का आयोजन किया गया। माई भारत बिलासपुर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों, मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के बारे में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में एडोलसेंट हेल्थ काउंसलर सुभाष चौहान, शिवा कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्राचार्या रमा शर्मा, योग प्रशिक्षक एवं सहायक प्रोफेसर विपिन कुमार और सहायक प्रोफेसर अतुल चंदेल ने युवाओं को संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। इससे व्यक्ति का जीवन प्रभावित होने के साथ परिवार और समाज पर भी नकारात्मक असर पड़ता है।
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं से नशे के दुष्परिणामों को समझते हुए इससे दूर रहने और अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और क्षमता का उपयोग सकारात्मक कार्यों में होना चाहिए। देश के विकास और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। इसलिए युवाओं को अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए नशे से दूर रहकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए आगे आना चाहिए।
विज्ञापन

योग और ध्यान के जरिये स्वस्थ जीवनशैली का संदेश
कार्यक्रम के दौरान युवाओं के लिए योग एवं ध्यान सत्र भी आयोजित किया गया। इसके माध्यम से उन्हें शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ दिनचर्या और सकारात्मक आदतें अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित युवाओं और प्रतिभागियों ने नशामुक्त भारत की शपथ ली। सभी ने स्वयं नशे से दूर रहने के साथ परिवार और समाज को भी नशामुक्त बनाने में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समन्वय जिला युवा अधिकारी आशीष गौतम ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें