फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: गंदे पानी की निकासी बंद, जुखाला में लोग परेशान

विज्ञापन
मलोखर की ओर जाने वाले संपर्क मार्ग के पास निकासी व्यवस्था ठप। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
मलोखर संपर्क मार्ग के पास सड़क किनारे जमा हो रहा गंदा पानी, दुर्गंध और मच्छर-मक्खियों से लोग परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। ब्रह्मपुखर-जुखाला सड़क पर मलोखर की ओर जाने वाले संपर्क मार्ग के पास पानी की निकासी व्यवस्था ठप होने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निकासी पाइप बंद और क्षतिग्रस्त होने के कारण घरों के रसोईघर और बाथरूम से निकलने वाला गंदा पानी सड़क किनारे जमा हो रहा है। इससे आसपास दुर्गंध फैल रही है और मच्छर-मक्खियों के बढ़ने से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।
स्थानीय निवासी आकाश धीमान ने बताया कि उनका मकान जुखाला में उस स्थान के पास है, जहां से मलोखर के लिए सड़क जाती है। उनके घर के साथ सड़क पर पानी की निकासी के लिए पाइप डाला गया है, लेकिन काफी समय से निकासी व्यवस्था बंद पड़ी है। इस कारण आसपास के घरों से निकलने वाला गंदा पानी आगे नहीं निकल पा रहा है। उन्होंने बताया कि समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री संकल्प सेवा और लोक निर्माण विभाग के पास कई बार शिकायत दर्ज करवाई गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने विभाग से जल्द निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने और पानी की उचित निकासी सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता जगत राम ठाकुर ने बताया कि पानी की निकासी के लिए डाले गए पाइप टूट चुके हैं। विभाग ने संबंधित स्थान पर सड़क की निशानदेही करवाने के लिए आवेदन किया है। उन्होंने कहा कि निशानदेही के बाद यदि पर्याप्त जगह उपलब्ध होती है तो पानी की निकासी के लिए बड़ी नालियां बनाई जाएंगी, ताकि गंदा पानी सड़क किनारे जमा न हो और भविष्य में लोगों को इस समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें