फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर अस्पताल में बेहतर सुविधाओं के लिए युवां कांग्रेस करेगी अनशन

विज्ञापन
बिलासपुर में प्रेस वार्ता करते युकां के जिलाध्यक्ष आशीष ठाकुर। संवाद - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में अव्यवस्था का आलम है। अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी के कारण मरीजों और तीमारदारों के परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी और चरमराई स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर युवा कांग्रेस क्रमिक अनशन करेगी। यह अनशन सोमवार से अस्पताल के गेट के बाहर शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

परिधि गृह बिलासपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में युकां के जिलाध्यक्ष आशीष ठाकुर ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल में अव्यवस्थाओं का आलम हैं। इसके चलते मरीजों तीमारदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में छोटी-मोटी बीमारी का भी सही उपचार नहीं मिल पा रहा है। अस्पताल में दो साल से एमडी का पद रिक्त है। इस कारण सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों के लिए भी लोगों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। रेडियोलॉजिस्ट का पद खाली है। इस कारण अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे हैं। महिलाओं को निजी क्लीनिकों में महंगे दामों पर अल्ट्रासाउंड कराना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि एनेस्थीसिया मशीन लंबे समय से खराब पड़ी है, जिससे मरीजों के ऑपरेशन नहीं हो पा रहे हैं। वहीं टेस्ट के लिए जो सैंपल दोपहर बाद लिए जा रहे हैं, उन्हें जांच के लिए चंडीगढ़ और अमृतसर भेजा जा रहा और मरीजों को रिपोर्ट दो से तीन दिन बाद दी जा रही है। उन्होंने कहा अस्पताल में फैली अव्यवस्थाओं को ठीक करने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस क्रमिक अनशन करेगी। जब तक अस्पताल में चरमराई हुई व्यवस्था ठीक नहीं होती है। तब तक यह अनशन जारी रहेगा। इस मौके पर अंकुश ठाकुर, वसीम मूसा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें