फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टटोह में पशुशाला गिरी, दो मवेशियों की मौत

विज्ञापन
बिलासपुर के टटोह गांव में गिरी पशुशाला। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में बीते दिनों से जारी भारी बारिश के कहर का दौर जारी है। बारिश के कारण ग्राम पंचायत धार टटोह के गांव टटोह में एक पशुशाला गिर गई। पशुशाला के मलबे में दब कर दो मवेशियों की मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार को गांव टटोह में जगदीश कुमार की पशुशाला भारी बारिश के बीच गिर गई। मलबा पशुशाला के अंदर बंधे दो मवेशियों पर जा गिरा, जिससे एक भैंस और उसके बच्चे की मौत हो गई। पीड़ित परिवार ने इसकी सूचना प्रशासन को दी। हल्का पटवारी और पुलिस टीम ने घटना स्थल पर पहुंच कर नुकसान का आंकलन कर प्रशासन की रिपोर्ट सौंप दी है। वहीं, पीड़ित परिवार ने प्रशासन ने उचित मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें