फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वारघाट में 100.12 ग्राम चिट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर)। वीरवार सुबह बिलासपुर पुलिस की एसआईयू टीम ने नेशनल हाइवे चंडीगढ़-मनाली पर स्वारघाट के अपर आरटीओ बैरियर के समीप युवक को 100.12 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ स्वारघाट थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पकड़े गए चिट्टे की कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम के सदस्य अनिल शर्मा, राजेश ठाकुर और मनीष ठाकुर पिछले दो दिन से आरोपी को पकड़ने के लिए स्वारघाट में नजर बनाकर बैठे थे। वीरवार सुबह करीब आठ बजे स्वारघाट में अपर आरटीओ बैरियर के पास बिलासपुर की तरफ आरोपी पैदल जा रहा था। एसआईयू टीम को देखकर वह घबरा गया और भागने लगा, जिसे टीम ने बड़ी मुश्किल के साथ काबू किया। टीम ने जब आरोपी को पकड़ा तो उसके पास से चिट्टा बरामद हुआ। एसआईयू ने आरोपी को आगामी कार्रवाई के लिए पुलिस थाना स्वारघाट को सौंप दिया है।
बताते चलें कि पुलिस ने आरोपी से जो चिट्टा पकड़ा है उसका दाम करीब 20 लाख रुपये आंका जा रहा है। एसपी बिलासपुर एसआर राणा ने बताया कि आरोपी की पहचान अजय कुमार उर्फ काकू (30) पुत्र छोटाराम गांव लगट, डाकघर बरमाणा के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि इस बड़ी मात्रा को पकड़ने के लिए पिछले कई दिनों से पुलिस कार्रवाई कर रही है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें