फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: युवक और महिला 1.62 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की आगामी कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पुलिस थाना सदर की एक टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक युवक और एक महिला को 1.62 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम लखनपुर की ओर गश्त कर रही थी। वहीं पर गाड़ियों की जांच के लिए नाकाबंदी कर रखी थी। आने जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान मंडी की तरफ से आती एक कार को जांच के लिए रोका गया। कार में एक युवक और एक महिला सवार थी। पुलिस को देख दोनों घबरा गए। शक होने पर पुलिस ने कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनसे 1.62 ग्राम चिट्टा बरामद किया। आरोपी की पहचान सुरिंदर (25) निवासी गांव धोरा बल्ला डाकघर कोटला पावर हाउस आनंदपुर साहिब जिला रूपनगर पंजाब के रूप में हुई है। वहीं आरोपी महिला पंजाब के जिला रूपनगर की निवासी है। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें