फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कहलूर सेवा समिति के अध्यक्ष बने ऐके सुशील

विज्ञापन
विज्ञापन
-समिति की बैठक में सर्वसम्मति से बनाई नई कार्यकारिणी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कहलूर सेवा समिति की बैठक का आयोजन रविवार को बिलासपुर के वरिष्ठ नागरिक सभागार में किया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष ऐके सुशील ने की। इस दौरान पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया गया और नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी में ऐके सुशील को दोबारा अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा शैलेंद्र बक्सी को महासचिव, कुलदीप चंदेल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ. अनीता शर्मा को उपाध्यक्ष, रामजी शर्मा को सह सचिव और सुमन चड्डा को प्रचार सचिव नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में करीब दो साल का लेखा जोखा सभी के समक्ष प्रस्तुत किया। सुशील ने बताया कि सभी सदस्यों के सहयोग से समिति के पास 2,19,300 रुपये जमा हुए हैं। इसमें से 2,10,900 रुपये 40 जरूरतमंदों को वितरित किए गए हैं। इसमें शादी शगुन, शिक्षा, बीमारी पीड़ित और दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को यह राशि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें