फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर फटने से अनियंत्रित हुई कार हाइवे किनारे पलटी, एक की मौत और चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भोट (रामपुर)। मंगलवार रात रामपुर-कांठगोदाम हाइवे पर टायर फटने से कार बेकाबू होकर रोड किनारे पलट गई। इस हादसे में कार सवार पांच व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय भिजवाया। अस्पताल में उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। सभी लोग जिला बरेली के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

बरेली जनपद के मीरगंज निवासी राजिम खां (26) मंगलवार देर शाम अपने चार अन्य साथियों के साथ एक पार्टी में शामिल होकर रामपुर होते हुए रुद्रपुर जा रहे थे। रामपुर-कांठगोदाम हाइवे स्थित थूनापुर गांव के पास टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर रोड किनारे खेत में जाकर पलट गई। बैठे हुए लोग कार में फंस गए। इसी दौरान गश्त कर रही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कार में फंसे बरेली जिले के कस्बा मीरंगज निवासी उबैश अंसारी समेत सभी घायलों को बाहर निकालकर जिला चिकित्सालय भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने राजिम खां पुत्र वारिस खां निवासी मीरगंज को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। देर शाम तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें