फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र में दो बार होगी चेकिंग, गहने और मोबाइल रखने होंगे बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में सिर्फ पेन, कार्डबोर्ड, पहचान पत्र और प्रवेश पत्र ले जाने की ही अनुमति होगी। गहने और मोबाइल सहित अन्य सामान परीक्षा केंद्र के बाहर ही रखना होगा।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों की दो बार चेकिंग की जाएगी। एक बार परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट और एक बार केंद्र के भीतर चेकिंग की जाएगी। लिखित परीक्षा दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को सुबह 9:00 बजे परीक्षा केंद्र में पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। अगर कोई अभ्यर्थी 11:55 बजे के बाद पहुंचता है तो उसे परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
बिलासपुर शहर में आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा डिग्री कॉलेज बिलासपुर के नए और पुराने भवन, रौड़ा सेक्टर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या, लुहणू इंडोर स्टेडियम, बिलासपुर पब्लिक स्कूल, राजकीय आईटीआई बिलासपुर और डीएवी स्कूल बिलासपुर में परीक्षा होगी। इन परीक्षा केंद्रों में 175 कर्मचारी और अधिकारी ड्यूटी देंगे। हर परीक्षा केंद्र में जैमर और सीसीटीवी लगाए गए हैं। हर परीक्षा केंद्र में शनिवार से ही निगरानी के लिए टीम तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

बाक्स
सुरक्षा एजेंसियों की पैनी नजर
पेपर लीक जैसी घटना फिर न हो इसके लिए सुरक्षा एजेंसियां गुप्त सूचनाओं को एकत्रित कर रही हैं। पुलिस हेड क्वार्टर की ओर से सीआईडी और विजिलेंस की टीमें तैनात की गई हैं। इसके अलावा जिला पुलिस की सुरक्षा शाखा की टीम हर गतिविधि पर पैनी नजर रख रही है। खास कर कोचिंग संस्थानों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
इनसेट
74 पदों के लिए 4,185 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
पुलिस अधीक्षक एसआर राणा ने बताया कि लिखित परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले में 74 पदों के लिए लिखित परीक्षा ली जाएगी। 52 पुरुष आरक्षी, 17 महिला आरक्षी और पांच चालक के पद भरे जाएंगे। जिले में पिछली बार 4,186 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। इस बार 4,185 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। एक अभ्यर्थी को पेपर लीक मामले में आरोपी पाए जाने के बाद अयोग्य घोषित किया गया है। केंद्र के पास ही पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
निगम की बसों में नहीं लगेगा किराया
पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम रविवार को भी सभी रूट पर बसें चलाएगा। निगम की बस में यात्रा करने वाले अभ्यर्थियों से किराया नहीं लिया जाएगा। परिचालक को परीक्षा का प्रवेश पत्र दिखाना होगा। क्षेत्रीय प्रबंधक जोगिंद्र चौधरी ने बताया कि परिचालकों को निर्देश दे दिए गए है। परिचालक सिर्फ अभ्यर्थी की यात्रा की जानकारी नोट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें