फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना के आमना ने जीता बड़ी माली का खिताब

विज्ञापन
ग्राम पंचायत बरठीं में आयोजित दंगल में विजेता पहलवान को इनाम देते हुए। संवाद - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बरठीं (बिलासपुर)। लखदाता छिंज कमेटी बरठीं ने दंगल करवाया। अंडर-16 वर्ग के फाइनल मुकाबले में बरठीं के आयुष ने मोंही के कृष को हराकर खिताब अपने नाम किया। छोटी माली का खिताब समोह के प्रिंस ने विक्की को हराकर जीता। बड़ी माली का फाइनल मुकाबला लुधियाना के आमना और हरियाणा के पहलवान विकास के बीच हुआ। करीब एक घंटे तक मुकाबला चला। कोई परिणाम नहीं निकलने पर माली बराबरी पर छूटी।
विज्ञापन

दंगल में विशिष्ट अतिथियों के रूप में समाजसेवी राजकुमार कौंडल, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष सेवानिवृत्त एचएएस देवराज भाटिया, पूर्व विधायक डॉ. बीरू राम किशोर, भाजपा अनुसूचित जाति जिला महामंत्री अमरनाथ धीमान और बरठीं वार्ड से जिला परिषद सदस्य शालू रणौत ने शिरकत की। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विवेक कुमार बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता पहलवानों को नकद राशि देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पंचायत प्रधान कुलदीप सिंह, उपप्रधान राकेश मेहता, व्यापार मंडल प्रधान अनिल गौतम, सतीश, विनोद कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें