जुखाला में रोहतक के नवदीप को बड़ी माली का खिताब देते दंगल कमेटी के प्रधान कैप्टन सुरेंदर राणा और ?
- फोटो : BILASPUR
जुखाला (बिलासपुर)। सदर खंड की मार्कंड पंचायत के गांव थौडु में दंगल का आयोजन किया गया। बड़ी माली, हिमाचल केसरी और बिलासपुर केसरी के खिताब के लिए मुकाबले हुए। समाजसेवी बाबू राम जनयाक ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। दंगल का शुभारंभ दोपहर 2:00 बजे हुआ।
बड़ी माली रोहतक के नवनीत ने सुमित पहलवान को हराकर जीती। नवनीत को 51,000 रुपये और सुमित को 45,000 रुपये की नकद राशि व गुर्ज प्रदान किया गया। हिमाचल केसरी अंडर-21 के मुकाबले में कोटधार के मनु ने कल्लर के अंकू को हराकर खिताब जीता। मनु को 31,000 रुपये व अंकू को 25,000 रुपये की राशि पुरस्कार के तौर पर दी गई। बिलासपुर केसरी अंडर-16 का खिताब मलारी के दिनेश ने चांदपुर के आयुष को हराकर जीता। दिनेश को 21,000 रुपये व 15,000 रुपये की राशि व गुर्ज देकर सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि ने विजेता और उपविजेता पहलवानों को सम्मानित किया। दंगल कमेटी के प्रधान कैप्टन सुरेंद्र ने सभी का आभार व्यक्त किया।