फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: वोकेशनल शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए कार्यशाला शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। प्रदेश के स्कूलों में वोकेशनल शिक्षा प्रदान कर रहे शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए समग्र शिक्षा के तहत डाइट जुखाला की ओर से पांच दिवसीय कार्यशाला घुमारवीं में शुरू हुई। इसका शुभारंभ कार्यकारी प्रधानाचार्य संजय शामा ने किया।
विज्ञापन


कार्यशाला के जिला समन्वयक कुलदीप शर्मा ने बताया कि इस कार्यशाला में कांगड़ा, सोलन और ऊना के रिटेल सेक्टर के 51 वोकेशनल शिक्षक भाग ले रहे हैं। कार्यशाला के पहले दिन प्रधानाचार्य राजमती कुंद्रा, सोमदत्त कालिया और प्रदेश समन्वयक नीलम चौहान ने शिक्षकों के साथ स्रोत व्यक्ति के रूप में विभिन्न विषयों पर चर्चा परिचर्चा की। यह कार्यशाला 13 सितंबर तक चलेगी। जबकि दूसरी कार्यशाला 16 सितंबर से 20 सितंबर, तीसरी कार्यशाला 23 सितंबर से 27 सितंबर तक चलेगी। इन कार्यशालाओं में पूरे प्रदेश के 192 रिटेल शिक्षक प्रशिक्षित किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें