फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: डंगार संस्कृत कॉलेज में कर्मकांड और ज्योतिष कार्यशाला शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भराड़ी (बिलासपुर)। राजकीय संस्कृत महाविद्यालय डंगार में हिमाचल प्रदेश संस्कृत अकादमी के तत्वावधान में कर्मकांड, पौरोहित्य और ज्योतिष विषय पर चार दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यशाला का शुभारंभ महाविद्यालय के संस्थापक एवं पूर्व प्राचार्य डॉ. दीनानाथ शर्मा ने किया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संदीप शर्मा ने बताया कि यह कार्यशाला प्रदेश सरकार के सौजन्य से आयोजित की जा रही है, जिसमें संस्कृत जगत के सुप्रसिद्ध विद्वान भाग ले रहे हैं। कार्यशाला में लगभग 40 प्रशिक्षुओं को व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में वेदाचार्य डॉ. सन्नी शर्मा, ज्योतिषाचार्य डॉ. रोशन लाल शर्मा, आचार्य ओंकार चंद वशिष्ठ सरस्वती और शास्त्री ओंकार शर्मा मुख्य प्रशिक्षक के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। डॉ. दीनानाथ शर्मा ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं संस्कृत, संस्कृति और संस्कारों को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने प्रशिक्षुओं से भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहने का आह्वान किया। कार्यशाला का समापन 7 मई को होगा। प्राचार्य डॉ. संदीप शर्मा ने मुख्य अतिथि का हिमाचल प्रदेश संस्कृत अकादमी और महाविद्यालय की ओर से आभार व्यक्त किया। कार्यशाला के समापन पर सेवानिवृत्त शिक्षा निदेशक (उच्चतर) डॉ. अमरजीत शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें