फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: एम्स बिलासपुर में हुआ नए इंटर्न डॉक्टरों का ओरिएंटेशन कार्यक्रम

विज्ञापन
एम्स बिलासपुर में आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम में मौजूद एमबीबीएस इंटर्न्स और अधिकारी। स्रोत: एम्
विज्ञापन
49 एमबीबीएस इंटर्न्स को दी प्रशिक्षण, जिम्मेदारियों और नैतिक चिकित्सा की जानकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर में नवनियुक्त 49 एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों के लिए सोमवार को इंटर्नशिप ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों, संकाय सदस्यों और प्रशिक्षण समन्वयकों की उपस्थिति रही।
विज्ञापन

कार्यकारी निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) डॉ. दलजीत सिंह ने इंटर्न डॉक्टरों को संबोधित करते हुए नैतिक चिकित्सा अभ्यास और संवेदनशील रोगी देखभाल के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इंटर्नशिप चिकित्सा शिक्षा का अहम पड़ाव है, जहां विद्यार्थी अपने सैद्धांतिक ज्ञान को व्यवहारिक रूप में लागू करते हैं। डीन शैक्षणिक डॉ. रूपाली पारलेवार ने इंटर्न्स को मूल्यांकन प्रणाली और लॉगबुक से जुड़ी आवश्यकताओं की जानकारी दी। वहीं डीन रिसर्च डॉ. अनुपम पराशर और डीन परीक्षा डॉ. निधि पुरी ने भी अपने विचार साझा किए। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिनेश वर्मा ने अस्पताल की कार्यप्रणाली, क्लीनिकल जिम्मेदारियों और रोगी सुरक्षा मानकों पर प्रकाश डालते हुए इंटर्न्स को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इंटर्नशिप प्रशिक्षण समन्वयक डॉ. मीनल एम. ठाकरे ने इंटर्न्स का स्वागत करते हुए उन्हें रोटेटरी इंटर्नशिप की संरचना, विभागीय रोटेशन, भूमिकाओं और संस्थागत नीतियों से अवगत कराया। इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों ने इंटर्न्स को उनके नए सफर के लिए शुभकामनाएं दीं और उन्हें एक जिम्मेदार एवं समर्पित चिकित्सक बनने के लिए प्रेरित किया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें