फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिट्टेे के कारोबार करने वालों को पकड़वाने का करना होगा काम : धर्माणी

विज्ञापन
विज्ञापन
- पट्टा पंचायत में घुमारवीं अगेंस्ट चिट्टा अभियान कार्यक्रम का हुआ आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। चिट्टे का कारोबार करने वालों को पकड़वाने का काम करना होगा, ताकि हमारी आने वाली युवा पीढ़ी सुरक्षित रहे। युवा पीढ़ी देश का भविष्य है, इसलिए इसका संरक्षण आवश्यक है। यह बात संस्कार संस्था के संस्थापक और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी ने पट्टा पंचायत में आयोजित घुमारवीं अगेंस्ट चिट्टा अभियान के दौरान कही।
विज्ञापन

महेंद्र धर्माणी ने कहा कि बच्चों को अच्छा वातावरण देना, उन्हें समझना और बच्चों के साथ एक दोस्त की तरह रहना होगा, ताकि बच्चे अपने माता-पिता के साथ हर बात को साझा कर सकें। बच्चे स्कूल और कॉलेज के बाद कहां जाते हैं और किससे मिलते हैं, यह सब बातें वह माता पिता को बता सकें। उन्होंने कहा कि अगर हमारे गांव और आस पड़ोस में कोई भी अनजान व्यक्ति आता है तो बड़े बुजुर्गों को उससे पूछना होगा कि वह यहां क्या करने आया है, ताकि कोई भी नशा बेचने वाला अनजान व्यक्ति हमारे गांव और आस पड़ोस में न आ सके। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा घुमारवीं की पंचायतों और शिक्षण संस्थानों में जाकर लोगों जागरुक करने का काम किया जा रहा है। इस मौके पर पंचायत उप प्रधान मनोज कुमार, बीडीसी सदस्य सतीश ठाकुर, हरि सिंह, राम चंद, ईश्वर सिंह, लाल सिंह, जोड़ सिंह, कुलदीप, रूपलाल धीमान, जमना देवी, सुनीता कुमारी, बर्फी देवी, बिमला देवी, किरण कुमारी, श्यामलाल और सुभाष चंद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें