फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: लोकगीत में वैष्णवी और चित्रकला में संवि ठाकुर विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
भाषा एवं संस्कृति विभाग के सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने किया विजेताओं और प्रशिक्षकों को किया गया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भाषा एवं संस्कृति विभाग बिलासपुर हिमाचल प्रदेश की ओर से आयोजित सात दिवसीय मिट्टी की वस्तुएं, चित्रकला, लोकगीत और लोकनृत्य कार्यशालाएं का समापन वीरवार को हुआ। मुख्य अतिथि उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने शिरकत की। उन्होंने कार्यक्रम में भाग लेने वाले विजेताओं, प्रशिक्षकों और प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
समापन समारोह में पॉटरी, चित्रकला, लोकगीत और लोकनृत्य प्रतियोगिताओं में विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। पॉटरी प्रतियोगिता में कश्वी ने पहला, संवि ने दूसरा और अंजलि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चित्रकला जूनियर वर्ग में संवि ठाकुर, मन्नत और एंजेल सहगल क्रमश: पहले, दूसरे और तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में अन्वी, सृष्टि और करीमा ने विजेता रहीं। लोकगीत प्रतियोगिता में वैष्णवी प्रथम, गौरवान्वित द्वितीय और दीपांशी तृतीय स्थान पर रहीं। शिविर में भाग लेने वाले प्रशिक्षकों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें पॉटरी प्रशिक्षण में भूपेंद्र गुलरिया और अरुण गुलरिया, चित्रकला प्रशिक्षण में प्रियंका और सिमरन, लोकगीत प्रशिक्षण में डॉ. लेहरु राम संख्यान, संदेश शर्मा और नरेंद्र दत्त, लोकनृत्य प्रशिक्षण में फुलां चंदेल और सुमन चड्ढा को सम्मानित किया गया।
उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने सभी विजेताओं और प्रशिक्षकों को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें