फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: आज से 2 अक्तूबर तक चलेगा महिलाओं का स्वास्थ्य जांच अभियान

Tue, 16 Sep 2025 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा मंत्री घुमारवीं से करेंगे शुभारंभ, रविवार को भी खुले रहेंगे स्वास्थ्य केंद्र
विज्ञापन

छात्राओं, गृहिणियों और कामकाजी महिलाओं का होगा मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर घुमारवीं में 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान चलेगा। इस विशेष अभियान का शुभारंभ बुधवार को सुबह 9:30 बजे तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी सिविल अस्पताल घुमारवीं से करेंगे।
विज्ञापन

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुपम शर्मा ने बताया कि इस दौरान छात्राओं, गृहिणियों और कामकाजी महिलाओं का मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। खास बात यह है कि रविवार को भी स्वास्थ्य संस्थान खुले रहेंगे ताकि अधिक से अधिक महिलाएं लाभ उठा सकें। 18 सितंबर को सीएचसी कुठेड़ा, 19 सितंबर को सीएचसी भराड़ी, 20 सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरलोग, 23 सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हटवाड़ में यह अभियान चलेगा। इन शिविरों में स्त्री रोग विशेषज्ञ और मेडिसिन विशेषज्ञ (एमडी) डॉक्टर मौजूद रहेंगे। अभियान में महिलाओं का बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन स्तर, दांतों की जांच, स्तन कैंसर संबंधी परीक्षण, गैर-संचारी रोगों और अन्य स्त्री रोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके साथ ही खानपान संबंधी जागरूकता दी जाएगी, जिसमें चीनी और तेल का कम उपयोग करने पर बल दिया जाएगा। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम इस अवधि में वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में जाकर छात्राओं का हीमोग्लोबिन और बीएमआई परीक्षण भी करेगी। डॉ. अनुपम शर्मा ने क्षेत्र की सभी महिलाओं, किशोरियों और गर्भवती महिलाओं से अपील की कि वे स्वास्थ्य शिविरों में अवश्य भाग लें और समय पर बीमारियों की पहचान कर उचित उपचार का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें