फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी छोटी बचत कर अपना बैंक खुद चलाएं महिलाएं : नरेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
- डियारा में लोगों को दी वित्तीय योजनाओं की जानकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर के डियारा सेक्टर में हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शाखा बिलासपुर ने वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया। शिविर की अध्यक्षता बैंक प्रबंधक नरेंद्र कुमार ने की। उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि वह स्वयं सहायता समूह बनाएं।
विज्ञापन

महिलाएं छोटी-छोटी बचत करके अपना बैंक खुद चलाएं। उन्होंने लोगों से बैंक से आवश्यकता अनुसार ऋण लेकर स्वरोजगार शुरू करने का आग्रह किया। उन्होंने लोगों को एटीएम, गूगल पे, भीम ऐप, फोन पे, हिम पैसा सहित डिजिटल माध्यमों से लेन-देन करने के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यम से लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। अपना एटीएम का नंबर, पिन नंबर, आधार कार्ड नंबर, ओटीपी नंबर किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करें। उन्होंने लोगों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति, प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, शिक्षा ऋण, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पशुपालन क्रेडिट कार्ड और बैंक की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया। उन्होंने लोगों को बच्चों पर कड़ी नजर रखने और मोबाइल फोन पर अनाधिकृत ऐप्स जिनमें बिना ब्याज के ऋण देने का प्रलोभन दिया जाता है। उससे बचने की जानकारी भी दी। इस अवसर पर पार्षद ज्योति, बैंक से कार्यकारी सहायक देवेंद्र कुमार, रजनी बला और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें