फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: इंतजार करती रहीं सवारियां, नहीं आई बस

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर से बद्दी के लिए मंगलवार को नहीं चली बस, लोग हुए परेशान
विज्ञापन

- सोमवार को बद्दी में ही खराब हो गई थी बस
- बद्दी में काम करने वाले लोग करते अक्सर इस बस में सफर

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। हमीरपुर से बद्दी जाने वाली हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस मंगलवार को रूट पर नहीं चली। इससे बस का इंतजार कर रहे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, निगम के अधिकारियों ने तर्क दिया कि बस सोमवार को बद्दी में ही खराब हो गई थी। इस कारण मंगलवार को बस रूट पर नहीं भेजी जा सकी।
बद्दी में निजी कंपनियों में काम करने वाले लोग अक्सर इस बस में सफर करते हैं। बद्दी जाने वाले लोगों के लिए यह बस सुविधा खास मानी जाती है। लोग बार-बार बसें बदलने के झंझट से परहेज करते हुए इसी बस में सफर करते हैं। मंगलवार को भी जगह-जगह लोग बस का इंतजार करते रहे, लेकिन बस रूट पर आई ही नहीं। यही नहीं निगम ने एक यात्री की ऑनलाइन बुकिंग भी की थी, लेकिन जब व्यक्ति अपने बस लेने के लिए स्टापेज पर पहुंचा तो घंटे भर इंतजार करने के बाद वह अन्य बस से अपने गंतव्य के लिए रवाना हुआ। हमीरपुर बस अड्डा से बद्दी के लिए सुबह 7:30 बजे परिवहन निगम की बस चलती है। इस बस में भोटा, डंगार, दधोल, निहारी, घुमारवीं आदि क्षेत्रों के लोग भी बद्दी जाते हैं। मंगलवार को भी जगह-जगह सवारियां बस के इंतजार में खड़ी रहीं, लेकिन बस रूट पर नहीं आई। काफी समय तक बस का इंतजार करने के बाद कई लोग वापस अपने घर लौट गए, जबकि कई यात्रियों को दूसरी बस में जाना पड़ा। हैरत की बात है हमीरपुर क्षेत्र के एक यात्री ने इस बस में सफर करने के लिए पहले ऑनलाइन बुकिंग की थी। वह व्यक्ति बस का इंतजार करता रहा, लेकिन बस न आने के कारण उसे दिक्कत का सामना करना पड़ा। आए दिन परिवहन विभाग के कारनामे सामने आते रहे हैं। कभी बस में सफर कर रहे यात्रियों को बस के भीतर छाते खोलकर सफर करना पड़ता है। तो कभी बसें बीच रास्ते में हांफ जाती हैं। बेहतर सेवा देने की बातें करने वाले परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली से लोगों को किस तरह परेशानी उठानी पड़ रही है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सवारियां इंतजार करती रहीं और रूट पर बस ही न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, हमीरपुर बस अड्डा प्रभारी देवराज ने कहा कि सोमवार को जो बस रूट पर बद्दी गई थी, वह बद्दी में खराब हो गई और वापस नहीं आ पाई। इस कारण मंगलवार को रूट बस नहीं चली है। बुधवार से रूट पर बस सुचारू भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें