फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बंद किए संस्थानों को फिर से खोलने की मांग को लेकर गरजी महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
- शाहतलाई बाजार में रैली निकाल कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

- कांग्रेस सरकार ने हमेशा ही जनविरोधी कार्य किए : शैलजा

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई(बिलासपुर)। शाहतलाई बाजार में रविवार को भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार की ओर से बंद किए गए संस्थानों को फिर खोलने की मांग को लेकर रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

रैली की अगुवाई नगर पंचायत तलाई की अध्यक्ष वंदना कुमारी, जिला परिषद सदस्य शैलजा शर्मा, पूर्व झंडूता पंचायत समिति सदस्य अनुपम भारद्वाज ने की। उन्होंने पूर्व भाजपा सरकार और झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल की ओर से विभिन्न पंचायतों में खोले गए सरकारी कार्यालयों को बंद करने के निर्णय को जनविरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हमेशा ही जनविरोधी कार्य किए हैं। जिन सरकारी संस्थाओं को कांग्रेस सरकार खोल नहीं सकती है, उन्हें बंद करने का अधिकार भी उसे नहीं था। विधायक जीतराम कटवाल के अथक प्रयासों से ही शाहतलाई में उप तहसील, जल शक्ति विभाग का उपमंडल कार्यालय, घंडीर में राजकीय महाविद्यालय, जेजवीं में विद्युत उपमंडल कार्यालय सहित एक दर्जन से भी अधिक सरकारी कार्यालयों को खोला था, लेकिन प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होते ही कांग्रेस सरकार ने लोगों को सुविधाएं देना तो दूर बल्कि उन सभी संस्थानों को बंद करने का तुगलकी फरमान जारी कर दिया। उन्होंने मांग उठाई कि यदि सरकार ने शीघ्र ही इन सरकारी संस्थानों को पुन: नहीं खोला तो महिलाएं सरकार के खिलाफ आंदोलन करने पर मजबूर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें