फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार कर रही महिला को कार ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। शहर के लखनपुर सेक्टर में एक महिला कार की टक्कर से घायल हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने महिला के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में कुसुमलता निवासी गांव बदसौर जिला बिलासपुर ने बताया है कि वीरवार को वह लखनपुर स्थित बेटी के आवास में जा रही थी। सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।
हादसे में वह घायल हो कर सड़क पर गिर गई। टक्कर मारने के बाद चालक ने थोड़ा आगे कार को रोका और उसे देखने के बाद कार में बैठकर मौके से भाग गया। बेटी ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें