फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीददारी करते समय वस्तु की निर्माण तिथि, वजन, मूल्य, गुणवत्ता की लें जानकारी : प्रीतम

Wed, 24 Dec 2025 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
महाविद्यालय घुमारवीं में आयोजित राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर जागरूकता रैली शामिल होते छात्र और छा
विज्ञापन
घुमारवीं कॉलेज में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर जागरूकता रैली का हुआ आयोजन
विज्ञापन

विद्यालय परिसर से लेकर नसवाल क्षेत्र तक निकाली गई जागरूकता रैली
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय घुमारवीं में वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन विभाग की ओर से राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक रैली का आयोजन किया गया इस रैली का मुख्य उद्देश्य आम उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों, कर्तव्यों और जिम्मेदार उपभोक्ता व्यवहार के बारे में शिक्षित करना रहा।
विज्ञापन

रैली से पूर्व महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रीतम लाल ने विद्यार्थियों से कहा कि एक सजग उपभोक्ता वही होता है जो खरीदारी करते समय वस्तु की निर्माण तिथि, वजन, मूल्य और गुणवत्ता की जानकारी अवश्य जांचे। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता की जागरूकता ही बाजार में पारदर्शिता और ईमानदारी को बढ़ावा देती है। रैली में लगभग एक सौ विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने हाथों में बैनर, चार्ट और नारे लिखीं तख्तियां लेकर उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया। रैली महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर नसवाल क्षेत्र तक निकाली गई, जहां मार्ग में आम नागरिकों को उपभोक्ता संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। आयोजन का प्रमुख उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति सजग करना, उपभोक्ता संरक्षण कानून की जानकारी देना और उन्हें सोच-समझकर खरीदारी करने के लिए प्रेरित करना था। विद्यार्थियों ने जाली और नकली वस्तुओं की पहचान सही बिल लेने की आवश्यकता, शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया और सूचित निर्णय लेकर खरीदारी करने जैसे विषयों पर लोगों को विस्तार से समझाया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रीतम लाल, विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रजनी ठाकुर, डा. रवि कुमार, प्रोफेसर भारती और प्रोफेसर वरुण शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें