फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या का विरोध, बजरंग दल का प्रदर्शन

Wed, 24 Dec 2025 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बिलासपुर बाजार में रैली निकालते बजरंग दल के कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
बाजार में रैली निकालकर फूंका बांग्लादेश का पुतला
विज्ञापन

रैली में बांग्लादेश के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के विरोध में बुधवार को बजरंग दल ने बिलासपुर शहर में जोरदार प्रदर्शन किया। चंपा पार्क से चेतना चौक तक रैली निकालकर कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश सरकार का पुतला जलाया और बांग्लादेश के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचारों को लेकर आक्रोश जताया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बजरंग दल के बैनर तले एकत्रित कार्यकर्ता दोपहर बाद चंपा पार्क में जुटे। यहां से रैली की शक्ल में वे चेतना चौक पहुंचे। हाथों में तख्तियां लिए कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश मुर्दाबाद, भारत माता की जय जैसे नारे लगाए। चेतना चौक पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश का पुतला दहन किया और विरोध दर्ज कराया। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री अधिवक्ता तुषार डोगरा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ लगातार घटनाएं सामने आ रही हैं, जो चिंता का विषय हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वहां की सरकार अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रही है। जब किसी देश में अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं हैं, तो यह उस सरकार की नाकामी को दर्शाता है। अधिवक्ता तुषार डोगरा ने यह भी कहा कि भारत सरकार को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इस मुद्दे को मजबूती से उठाना चाहिए, ताकि बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस तरह की घटनाएं नहीं रुकीं तो बजरंग दल देशभर में आंदोलन को और तेज करेगा। उन्होंने मांग की कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए तुरंत कार्रवाई की जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएं। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा। पुतला दहन के बाद कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन समाप्त किया। इस मौके पर अधिवक्ता अभिषेक ठाकुर, आकाश चंदेल, विशाल चंदेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

बिलासपुर बाजार में रैली निकालते बजरंग दल के कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें