भराड़ी की गाहर पंचायत में बारिश और आंधी के कारण बरबाद हुई मक्की की फसल को दिखाती महिला। -संवाद
- फोटो : BILASPUR
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी उपतहसील के तहत गाहर पंचायत के विभिन्न गांवों में बारिश और आंधी के कारण मक्की की फसल तबाह हो गई है। खेतों में मक्की की फसल बिछ गई है। किसान अपनी मेहनत को बरबाद देखकर मायूस हैं।
गाहर पंचायत के प्रधान तारा चंद ने बताया कि बारिश और आंधी के कारण खेतों में मक्की की फसल 80 प्रतिशत तक बरबाद हो गई है। उन्होंने बताया कि किसानों ने हजारों रुपये खर्च करके मक्की की बिजाई की थी, लेकिन शुक्रवार रात हुई तेज बारिश और तूफान के कारण फसल ढह गई है। उन्होंने बताया पंचायत ने मुआयना किया। गाहर, मुहाणा, पद्ययान, देहलवीं, जरोड़ा, ख्सवीं, पदोहड़ी, स्वारा गांव में फसल तबाह हो गई है। तारा चंद ने सरकार से मांग की है कि किसानों को सरकार उचित मुआवजा दे। इस मौके पर उपप्रधान राम सिंह, कैप्टन बलवीर, राजेंद्र पाल, जय सिंह, राजेंद्र प्रसाद, रमेश चंद, बलवंत सिंह, गजेंद्र, प्यार सिंह, कश्मीर सिंह और अन्य मौजूद रहे।